ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

शेरनाला में बड़ा हादसा टला, पुलिस ने 10 लोगों की बचाई जान, तत्परता और साहस की मिसाल बनी चोरगलिया पुलिस

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने रेस्क्यू टीम की तत्परता, साहस की सराहना 

हल्द्वानी।  रात्रि लगभग 12:30 बजे शेरनाला में अचानक अत्यधिक जलभराव होने के कारण स्कार्पियो वाहन संख्या UK18 F 2000 तेज बहाव में बहकर पलट गया। वाहन में 10 व्यक्ति सवार थे जो गंभीर संकट में फंस गए।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष चोरगलिया  राजेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस की त्वरित कार्यवाही और सूझबूझ के चलते सभी 10 व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

सवार यात्रियों ने बताया कि वे जागेश्वर धाम (अल्मोड़ा) से दर्शन कर लौट रहे थे चोरगलिया जंगल क्षेत्र में पहुँचे तो नाले पर हल्का पानी बह रहा था। जैसे ही वाहन ने नाला पार करने का प्रयास किया, अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और वाहन बहकर पलट गया।

पुलिस आई तो जान में जान आई, रेस्क्यू टीम को यात्रियों ने कहा ‘रियल हीरो’

साहस और सेवा का उदाहरण बनी पुलिस टीम-
तत्काल मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

परिजनों को फोन द्वारा तत्काल सूचित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा पुलिस टीम की तत्परता, साहस एवं समर्पण भावना की सराहना की गई।

सावधान❗

बरसात का मौसम है – सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

नदी-नालों से दूर रहें, बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, देर रात अनावश्यक यात्रा से बचें।
आपका जीवन अनमोल है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : चंद्र ग्रहण को लेकर एरीज के वैज्ञानिक उत्साहित
error: Content is protected !!