ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। प्रशासन द्वारा रक्सिया, कलसिया और देवखड़ी नाले के अतिक्रमण चिन्हिकरण को लेकर एक बार फिर से कांग्रेस मुखर हो गई है।

राज्य आंदोलनकारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ललित जोशी ने आज हल्द्वानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जिला प्रशासन की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन जान बूझकर शहर में कई दशकों से रहने वाले लोगों को टारगेट बनाकर भय का माहौल बना रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ 40 से 50 फीट तक लोगों के मकान पर लाल निशान लगाए गए हैं ।

जबकि दूसरी तरफ नाले की सीमा से सटे लोगों को निर्माण की परमिशन दी गई है। ललित जोशी ने कहा कि प्रथम चरण में हम प्रशासन से केवल अपील कर रहे हैं ।

जल्द ही सभी प्रभावितों के साथ एक बड़ी बैठक करेंगे, उसके बाद मुख्यमंत्री, राज्यपाल और डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा और आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में पूर्व छात्रों का सम्मान, डॉ भुवन आर्य और प्रो. नीरजा पांडे को किया सम्मानित
error: Content is protected !!