ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। विजिलेंस कार्यालय में ADG विजिलेंस वी मुरुगेशन ने हल्द्वानी कार्यालय में भ्रष्टाचार निवारण को लेकर विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की।

इस दौरान चार अभियोग एवं चार खुली जांचों पर विस्तृत चर्चा हुई। दो प्रकरणों में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोप पत्र माननीय न्यायालय में भेजे गए।

इस दौरान ADG ने बताया कि 1064 पर आई 124 शिकायतों की जांच कर छह प्रकरणों में ट्रैप की कार्यवाही की गई। इनमें कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जिनमें दो राजपत्रित अधिकारी और छह कर्मचारी शामिल थे। इसके अतिरिक्त न्यायालय से 25 मामलों की त्वरित पैरवी के निर्देश भी जारी हुए।

सतर्कता विभाग ने समय-समय पर 72,हजार से अधिक लोगों को जागरूक किया। विभाग ने जनता से अपील की है कि किसी भी भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत के लिए 24×7 टोल फ्री नंबर 1064 पर संपर्क करें और अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

यह भी पढ़ें :  कारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकार

You missed

error: Content is protected !!