ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति द्वारा एक प्रेस वार्ता कर आगामी 30 सितंबर को हल्द्वानी बाजार की बंद की घोषणा की है।

समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि जिला प्रशासन लगातार व्यापारियों का शोषण कर रहा है, पीड़ित व्यापारियों को दबाव में लेकर उनके प्रतिष्ठान तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

व्यापारी समाज अतिक्रमण या सड़क चौड़ीकरण का विरोधी नहीं है लेकिन जिला प्रशासन सभी व्यापारियों को बैठाकर सर्वसम्मति बनाने के बजाय दबाव में लेकर अलग-अलग व्यापारियों से वार्ता कर दबाव की राजनीति पर उतारू है।

जबकि पीड़ित व्यापारी 9 मीटर तक सड़क चौड़ीकरण करने और जिनकी दुकानें उसके बाद भी नहीं बच रही हैं उनके लिए तोड़ने से पूर्व अन्यत्र विस्तापित करने की मांग करता आ रहा है।

लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। जिसको लेकर उनमें भारी रोष है और विरोधस्वरुप वे 30 तारीख को बाजार बंद कर अपना विरोध दर्ज करवाएंगे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के होटल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
error: Content is protected !!