ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी के चोरगलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर और कार की टक्कर में दो युवक गंभीर घायलउत्तराखंड में ऐतिहासिक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : बख्शा एक भी नहीं जाएगा!” – SSP मंजूनाथ टीसी का रामनगर ACORN रिसॉर्ट में महा-एक्शन, शराब, शबाब और नोटों के काले धंधे का अंत, 51 गिरफ्तार, 1 नाबालिग संरक्षण में, 10 लड़कियो को किया सुरक्षित आज़ादराज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने किया पिनरो बानना गांव का भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसाभीमताल झील किनारे सीवर पंप से उठती दुर्गंध बनी बड़ी समस्या, स्थायी समाधान की उठी मांग16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव 2026, श्री राम सेवक सभा ने तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखा
खबर शेयर करे -

रंगकर्मियों ने मनाया विश्व रंगमंच दिवस 

हिमाल आर्ट एन्ड कल्चर सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम 

नैनीताल। अंतर्राष्ट्रीय विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर शुक्रवार को श्री राम सेवक सभा प्रांगण में हिमाल आर्ट एन्ड कल्चर सोसायटी ने एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें नैनीताल के रंगकर्मियों ने विभिन्न प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम का आगाज़ दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके पश्चात वंदना गीत व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए,

कार्यक्रमों में मुख्य रूप से थिएटर के इतिहास के ऊपर चर्चा की गयी, उसके पश्चात काव्य पाठ व अन्य प्रस्तुतियां दी गयी,

इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी जहूर आलम, इदरीस मलिक, एच एस राणा, व डीके शर्मा ने बताया कि किस प्रकार अभाव के बावजूद नैनीताल के कलाकारों ने रंगमंच के प्रति समर्पण दिखाया और आज बहुत से कलाकार कला के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं,

इस अवसर पर ज़हूर आलम, मिथिलेश पांडे, डीके शर्मा, मोहित सनवाल, दिलावर सिराज, नासिर अली, पवन कुमार, नीरज डालाकोटी, कौशल साह जगाती, मदन मेहरा, एच एस राणा, अनिल कुमार, नवीन बेगाना, अनुराग बिसारिया, अमन महाजन, भास्कर बिष्ट, अकरम अली, प्रदीप रौतेला, मुकेश धसमाना, वीरेंद्र साह, सीता परगईं, नारायण सिंह जंतवाल, अजय कुमार, समेत अदिति खुराना, मो. खुर्शीद हुसैन, टोनी मनोज साह शामिल रहे व नई दिशाएं समिति के अध्यक्ष किशन लाल के निर्देशन में उनकी टीम द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गयी,

कार्यक्रम का संचालन रोहित वर्मा ने किया।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी ने 'हिमालयन ग्रीन ट्रेजर' पुस्तक का किया लोकार्पण, उत्तराखंड के उपयोगी पौधों पर आधारित फ्लोरा को बताया ज्ञान का समृद्ध स्रोत

You missed

error: Content is protected !!