ब्रेकिंग न्यूज़
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकातएसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस का बड़ा खुलासा: 7 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ समेत दो गिरफ्तार, ₹2.28 लाख नकदी और चोरी की बाइक बरामदरामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तारभाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट से शिक्षाविदों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की शिष्टाचार भेंट, संगठन व जनसेवा पर हुई चर्चा
खबर शेयर करे -

जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान जारी

बनभूलपुरा पुलिस ने 2 मामलों में 2 स्मैक तस्कर को 27.68 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा 2 अलग अलग मामलों में 2 अभियुक्तों को कुल 27.68 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की चेकिंग के दौरान 2 अलग-अलग स्थानों से निम्न अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पहला मामला-
अभियुक्त शाहरूख उर्फ चेटा मलिक पुत्र स्व० अमीर अहमद निवासी साबरी मस्जिद के पास, बड़ी रोड, इन्द्रानगर उम्र 27 वर्ष को 11.66 ग्राम स्मैक के साथ गोला पार्किंग, हसीन की झोपड़ी के पास से गिरफ्तार किया गया।

दूसरा मामला-

अभियुक्त फईम उर्फ बब्लू पुत्र स्व० मोबिन निवासी निशाद स्कूल के पीछे, नाले के पास, इन्द्रानगर उम्र 42 वर्ष को 16.02 ग्राम स्मैक के साथ गोला पार्किंग, सज्जाद की झोपड़ी के पास से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें :  मानसून से पहले सरकार की बड़ी तैयारी, पहाड़ों में तीन महीने का राशन मिलेगा एक साथ

You missed

error: Content is protected !!