ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

वनभूलपुरा पुलिस ने शांति व्यवस्था के दौरान संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार, नाजायज चाकू बरामद

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों की बिक्री व आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं।

प्रभारी निरीक्षक नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान एक अभियुक्त हैदर अली पुत्र मौ. उमर (उम्र 23 वर्ष) को पानी टंकी के पास, स्लॉटर हाउस की दीवार के पीछे, गोला बाईपास रोड थाना बनभूलपुरा से अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा पर एफआईआर संख्या 155/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर बड़ा हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, बचाव अभियान जारी

You missed

error: Content is protected !!