ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड रोडवेज की एक और बस हादसे का शिकार हुई है आज सुबह यूपी से दुखद खबर सामने आ रही है।

दिल्ली से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस बिलासपुर में थाने के सामने एक चावल से भरी ट्राली से टकरा गई।

बताया जा रहा है कि हादसा सुबह लगभग 5 बजे हुआ, जब बस चालक को नींद आ गई और उसने नियंत्रण खो दिया।

इस हादसे में चालक समेत कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही रोडवेज अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  भवाली में दर्दनाक हादसा: अल्मोड़ा हाईवे पर पलटी XUV 700, युवक की मौत
error: Content is protected !!