ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। सिख धर्म के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के तीन सौ पचासवें शहीदी दिवस पर प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी, गौजाजाली, बरेली रोड के तत्वाधान में और हल्द्वानी सिटी ब्लड सेंटर के सौजन्य से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें हर वर्ग के लोगों ने बड़-चड़ कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर कमेटी के मेंबर सुखबीर सिंह (वीरू) , मुख्य सेवादार सुखविंदर कोर जी और अन्य सदस्यों ने सभी रक्तदान करने वाले लोगों का तहे दिल से धन्यवाद और शुभकामनाएं दीं।

रक्तदान शिविर का आयोजन करने वालों में मुख्यत सुखविंदर कोर , प्रीतपाल सिंह, सुखबीर सिंह (वीरू), मनजीत सिंह आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  सीएम धामी के हल्द्वानी दौरे को लेकर 4 फरवरी को ट्रैफिक डायवर्जन, इन वाहनों पर रहेगी रोक

You missed

error: Content is protected !!