ब्रेकिंग न्यूज़
भाखड़ा नदी में तेज बहाव के बीच फंसे दो युवक, ग्रामीणों की बहादुरी से बची जान; फतेहपुर में स्थायी पुल की मांग फिर हुई तेज10 साल बाद हल्द्वानी नगर निगम की दुकानों का किराया 50% बढ़ा, व्यापारियों की सहमति से लिया गया फैसलाहल्द्वानी : प्रगति विहार (डहरिया) में मनोज पाठक ने बांटे सहजन के पौधे, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेशनीट पेपर लीक विरोध की आड़ में हिंसा की साजिश! जंतर-मंतर प्रदर्शन में 989 प्रदर्शनकारियों का आपराधिक रिकॉर्ड, 240 सुरक्षाकर्मी घायलउत्तराखंड में 28-29 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा; प्रशासन हाई अलर्ट पर
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री  धामी सोमवार 25 मई को ऊधमसिंहनगर और नैनीताल जनपद के दौरे पर रहेंगे। जारी दैनिक भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:15 बजे से 10:10 बजे तक समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री अपने निजी आवास नगला तराई खटीमा से प्रस्थान कर 10:30 बजे विकास खंड कार्यालय खटीमा पहुंचेंगे, जहां वे ‘जी राम जी लाइब्रेरी’ का शुभारम्भ करेंगे तथा जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री 11:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा खटीमा से रवाना होकर 11:40 बजे एफटीआई हैलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां से वे विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी पहुंचकर तहसील हल्द्वानी अंतर्गत ग्राम लोहरियासाल तल्ला में मीडिया सेंटर भवन का शिलान्यास करेंगे।

दोपहर 12:55 बजे मुख्यमंत्री होटल अमरदीप, रामपुर रोड हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां वे 1 बजे से 2 बजे तक आयोजित ‘सोशल मीडिया मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद 2 बजे से 2:30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।

यह भी पढ़ें :  ऑल सेंट्स कॉलेज में सीआईएससीई जोनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज़, मेजबान टीम और सेंट जोसेफ्स ने दर्ज की शानदार जीत

You missed

error: Content is protected !!