ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एम.बी इंटर कॉलेज परिसर में पांच दिवसीय कुमाऊं द्वारा महोत्सव का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ 

रिपोर्टर : अजय वर्मा 

हल्द्वानी। एम.बी इंटर कॉलेज परिसर में पांच दिवसीय कुमाऊं द्वारा महोत्सव शुरू हो गया है जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित के साथ की।

कुमाऊं द्वारा महोत्सव की पहली शाम प्रख्यात गायिका मैथिली ठाकुर के नाम रही। मैथिली ठाकुर ने अपने सुंदर भजनों और कुमाऊनी व गढ़वाली लोकगीतों को सुना कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आयोजकों ने बताया कि 5 दिनों तक चलने वाले कुमाऊं द्वारा महोत्सव में उत्तराखंड के एक दर्जन से अधिक लोक गायक अपनी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

देर रात तक चले कार्यक्रम में मैथिली ठाकुर को सुनने के लिए हजारों की भीड़ इकट्ठा रही।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : बेतालघाट में शहीद श्री खेमचंद डोर्बी महाविद्यालय का वार्षिक क्रीड़ा समारोह सम्पन्न
error: Content is protected !!