ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी शहर के मिनी स्टेडियम से शहीद पार्क तक निकलने वाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में पहुंचे।

जहां तिरंगा लेकर हजारों लोगों के साथ सीएम ने इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए।

ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित की जा रही है। भारतीय सेना जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे के साथ शुरू हुई इस यात्रा में स्कूली बच्चों, Ncc और युवाओं व पूर्व सैनिक सहित देश भक्ति में लीन हजारों लोगों ने शिरकत की।

यात्रा के शहीद पार्क में पहुंचने पर जहां उत्तराखंड के वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों को संबोधित करते हुए पहलगाम हमले का भारत के तीनों सेनाओं व सशस्त्र बलों के पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि देश की तरफ जो भी बुरी ताकतें है नजर उठाएंगी उनका यही हस्र होगा।

यह भी पढ़ें :  कांग्रेस नेताओं के कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में भाजपा ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

You missed

error: Content is protected !!