ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शहर के कालाढूंगी रोड पर रविवार रात एक तेज रफ्तार कार ने जमकर कहर बरपा दिया। कथित रूप से शराब के नशे में धुत चालक ने जेल रोड चौराहे के पास यूनियन बैंक के सामने से लेकर रिलैक्सो शोरूम तक कई दोपहिया वाहनों और राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि कई अन्य लोगों को भी चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार संख्या यूके04ए-9153 के चालक पंकज जोशी ने अनियंत्रित होकर तीन से चार बाइक और राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोगों को पहले लगा मानो ट्रांसफॉर्मर फट गया हो। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

आक्रोशित लोगों ने चालक को कार से बाहर निकालकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक शराब के नशे में इतना धुत था कि उसे अपनी हरकतों का भी होश नहीं था। इसी दौरान कार बिजली के पोल से भी टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए, जिससे चालक की जान बच गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब 45 मिनट बाद मौके पर पहुंची। बाद में कोतवाल विजय मेहता पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे, चालक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर हिरासत में लिया और कार को कब्जे में लेकर कोतवाली ले गए।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक के मेडिकल परीक्षण सहित अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 10 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!