ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। यूके 04 हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप ने आज हल्द्वानी में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें मधुवन बैंकेट हॉल में दर्जन लोगों ने रक्तदान किया।

इस दौरान सीओ हल्द्वानी नितिन लोहानी ने भी रक्तदान कर इस अभियान को सफल बनाया और लोगों से भी बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की।

यूके 04 हेल्पिंग हैंड्स टीम के करन नेगी और योगेश शर्मा ने बताया कि हल्द्वानी शहर कुमाऊं का प्रवेश द्वार है और यहां लगातार ब्लड की कमी देखी जा रही है जिस वजह से दूर दराज के मरीज काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

कई लोगों को ब्लड की कमी की वजह से अपनी जान भी भी गवानी पड़ी है इसलिए हमारी संस्था ने आज यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया है।

उन्होंने सभी लोगों से बढ़-चढ़कर इस अभियान से जुड़कर रक्तदान करने की अपील की। यह रक्तदान शिविर स्वर्गीय बालकिशन देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड बैंक के साथ किया गया।

यह भी पढ़ें :  युवा कांग्रेस चुनाव में हल्द्वानी के विशाल भोजक नंबर-1, प्रदेश में सबसे ज्यादा वोट हासिल

You missed

error: Content is protected !!