ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पहाड़ी आर्मी का स्थापना दिवस ‘पहाड़ी स्वाभिमान दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड संगठन का चौथा स्थापना दिवस इस वर्ष ‘पहाड़ी स्वाभिमान दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर पहाड़ी परंपरा, लोक भाषा, लोक संस्कृति और लोक देवताओं के संरक्षण को लेकर आगामी रणनीति भी तय की जाएगी।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल ने बताया कि पहाड़ी आर्मी लंबे समय से पर्वतीय अस्मिता, संस्कृति और संसाधनों के संरक्षण के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संगठन ने बीते वर्षों में विभिन्न आंदोलनों में भाग लेकर जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाया है।

उन्होंने बताया कि इस बार स्थापना दिवस को विशेष रूप से भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें सैकड़ों लोग प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जैसे झोड़ा-चांचरी आयोजित होंगी, साथ ही पहाड़ी व्यंजनों का भी आनंद लिया जाएगा।

इस दौरान पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत के जन्मदिन को भी ‘पहाड़ी स्वाभिमान दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।

कार्यक्रम कल दोपहर 3 बजे नवाबी रोड स्थित रुद्राक्ष बैंक्विट हॉल में आयोजित होगा। इस मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे समाजसेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित होली फोटो प्रतियोगिता का आज घोषित होगा आनलाइन परिणाम
error: Content is protected !!