ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर जताया विरोधनैनीताल : वीकेंड में बॉटल-नेकों पर पुलिस का सख्त पहरा: मोबाईल पार्टी रहेगी एक्टिव; सभी पुलिस अधिकारी उतरेंगे सड़कों पर, लापरवाह अधिकारियों की अब खैर नहीं, सुव्यवस्थित ट्रैफिक के लिए एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने दिए कड़े निर्देशनैनीताल : निःशुल्क खेल प्रशिक्षण योजना शुरू, जरूरतमंद मेधावी खिलाड़ियों को मिलेगा मंचनैनीताल क्लब में सांसद अजय भट्ट का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया, मेधावी छात्रों व श्रमिकों का हुआ सम्मानउत्तराखंड में फिर धधके जंगल: 41 एकड़ वन क्षेत्र प्रभावित, बढ़ता संकट बना जलवायु परिवर्तन
खबर शेयर करे -

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, बिजली विभाग का जूनियर इंजीनियर 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

देहरादून। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी उपभोक्ता से बिजली कनेक्शन जारी करने और लोड बढ़ाने के नाम पर 80,000 रुपये की अवैध मांग कर रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई थी कि पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजलीघर में तैनात जेई अतुल कुमार उससे उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन दिलाने और विद्युत भार बढ़ाने के एवज में 80 हजार रुपये की मांग कर रहा है।

शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद विजिलेंस देहरादून की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया।

तय योजना के तहत टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जेई को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के तुरंत बाद विजिलेंस टीम ने मौके पर ही आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आरोपी को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस प्रकरण में अन्य कोई कर्मचारी या अधिकारी शामिल तो नहीं है।

यह भी पढ़ें :  शादी की खुशियों में पसरा मातम: डीजे पर डांस करते-करते गिरी नवविवाहिता, अस्पताल में मौत

You missed

error: Content is protected !!