ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने यूपीसीएल से विद्युत की लाइन और पोल जल्दी हटाने के दिए निर्देश 

रिपोर्टर – अजय वर्मा 

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने नैनीताल रोड में सड़क चौड़ीकरण का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने यूपीसीएल से विद्युतप की लाइन और पोल जल्दी हटाने के निर्देश दिए ताकि सड़क चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाई जा सके।

इसके अलावा उन्होंने नैनीताल रोड के सौंदर्यीकरण के लिए दोनों तरफ सरकारी भवनों की दीवारों में बेलदार पुष्प लगाए जाने के निर्देश देते हुए आज नैनीताल रोड स्थित विभिन्न विभागों में जाकर निरीक्षण भी किया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि उद्यान विभाग द्वारा कहा गया था कि सभी विभागों के कार्यालय में बेलदार पुष्प लगा दिए गए हैं।

जबकि ऐसा नहीं पाया गया इसके अलावा उनके द्वारा अधिकारियों को सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यकरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  विश्व स्तनपान सप्ताह पर ग्राफिक एरा भीमताल का जनजागरूकता अभियान, गांव-गांव पहुंचकर माताओं को बताए स्तनपान के फायदे

You missed

error: Content is protected !!