ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  नाबालिग लड़की को युवक ने शादी का झांसा देकर गर्भवती कर दिया। मामला मुखानी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने पॉस्को एक्ट में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मुखानी थाने में नाबालिग के परिजनों ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी 15 साल की नाबालिग बेटी को कुछ समय पहले से हल्द्वानी में रह रहे युवक ने दोस्ती कर ली।

इसके बाद शादी का झांसा देकर बेटी से शारीरिक संबंध बना लिए। पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल कराया है, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।

मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि मूल रूप से मुनस्यारी निवासी आरोपी रूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी बने प्रेरणा स्रोत, मार्गदर्शन से अनुज पंत ने तय किया IPS से IAS तक का सफर, एसएसपी मंजूनाथ टी.सी ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

You missed

error: Content is protected !!