ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। लीलाधर सनवाल निवासी रामडी जसुवा गणेशनगर कटघरिया, मुखानी हल्द्वानी ने थाना मुखानी में तहरीर दी कि किसी अज्ञात चोर द्वारा उनकी जेब से रुपए चोरी कर लिए गए हैं।

तहरीर के आधार पर मुकदमा FIR संख्या 225/25 धारा 305(c) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना अपर उप निरीक्षक दिनेश राणा को सुपुर्द की गई।

     वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा के कड़े निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चंद्र के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष मुखानी  दिनेश जोशी के नेतृत्व में घटना के अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया।

     गठित पुलिस टीम द्वारा जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया।

संदिग्ध की खोज बीन अथक प्रयास से आरटीओ कार्यालय के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दबोचा गया।

    अभियुक्त ने अपना नाम नजरुद्दीन पुत्र भूरा निवासी मुंडिया पिस्तौर, थाना बाजपुर, जिला उधम सिंह नगर, उम्र 45 वर्ष बताया तथा स्वीकार किया कि करीब 2 हफ्ते पूर्व मुखानी चौराहे पर टेंपो में एक व्यक्ति की जेब काटी थी, जिसमें ₹20,000 मिले थे।

यह भी पढ़ें :  UPNL कर्मचारियों के लिए समान वेतन पर नई शर्त, पहले देनी होगी परीक्षा; आदेश से मचा बवाल

You missed

error: Content is protected !!