ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

 गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हल्द्वानी में विशाल रक्तदान शिविर, 31 यूनिट रक्त संग्रह

रक्त की कमी से न जाए कोई जान: श्री रामलीला कमेटी का सातवां रक्तदान शिविर सफल

हल्द्वानी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर “श्री रामलीला कमेटी ब्लॉक” द्वारा, स्व० बालकिशन देवकी जोशी चैरिटेबल बल्ड सेंटर मुखानी के सहयोग से, विजय वाटिका बैंकेट हॉल (ब्लॉक) में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें दर्जनों युवाओं ने रक्तदान किया,

शिविर प्रारंभ करने से पूर्व सभी ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा भारत माता की जय के नारे लगाए गए

कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश कुमार जोशी ने बताया कि यह कमेटी द्वारा सातवां रक्तदान शिविर है, 

उन्होंने बताया कि कोरोना काल में जब हल्द्वानी में रक्त की कमी हो रही थी, तब कमेटी के पदाधिकारियों ने रक्तदान करने का निर्णय लिया, तब से निरंतर प्रति वर्ष रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है 

उन्होंने कहा कि रक्त ना तो पेड़ में उगाया जा सकता है और ना ही प्रयोगशाला में बनाया जा सकता है।

अतः सभी को रक्तदान हेतु आगे आना चाहिए, ताकि रक्त की कमी से किसी को जान ना गंवानी पड़े,

शिविर में कुल 31 (इकतीस) यूनिट रक्त एकत्रित किया गया

मुकेश कुमार जोशी ने कमेटी की तरफ से सभी रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया।

शिविर में स्वयं मुकेश कुमार जोशी के अलावा उन्नीसवीं बार रक्तदान कर रहे ऊंचापुल निवासी प्रदीप पांडेय, वर्तमान में आईटीबीपी के सब इंस्पेक्टर नवीन चंद्र जोशी, वर्तमान में भारतीय सेना में सेवा दे रहे सूबेदार मोहन चन्द्र जोशी, पूर्व सैनिक मनोहर सिंह मेहता, पूर्व सैनिक रवींद्र सिंह चुफाल, पूर्व सैनिक बलवंत सिंह मेर, पुलिस कांस्टेबल मोहन चन्द्र जोशी, पुलिस कांस्टेबल संजय बिष्ट, पुलिस कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह बिष्ट, पुलिस कांस्टेबल वचन चौहान, नरेंद्र सिंह डोबाल, छविकिशोर जोशी, कपिल पांडेय, अर्जुन सिंह बोहरा, प्रखर जोशी, शिवम सिंघल, दिनेश सिंह नेगी, संजय जोशी, पंकज रेखाड़ी, सूर्यांश सिंह चुफाल, दिनेश सिंह संगेला, सागर साहू, विद्यासागर, दीपक सिंह, तारा सिंह बिष्ट, मनु जायसवाल, कृपाल सिंह, भास्कर नेगी, प्रकाश दानू, दर्शन सिंह ने रक्तदान किया।

यह भी पढ़ें :  श्रावण मास में शिव भक्ति से सराबोर हुआ नैनीताल, चौधरी समाज ने आयोजित किया भव्य भजन-कीर्तन एवं सामूहिक शिव आराधना कार्यक्रम

You missed

error: Content is protected !!