ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र के अंतर्गत कुछ दिन पहले कार में मिले मृत एलएलबी की छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह और गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

 31 अक्तूबर को कार में मृत मिले पार्थ सिंह सामंत की मुंह और गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने मामले में जांच टीम गठित की है। हालांकि घटना वाले दिन पुलिस जहर खाकर मौत होना मान रही थी।

कठघरिया बच्ची नगर निवासी पार्थं सिंह सामंत (23) का शव 31 अक्तूबर की देर रात कालाढूंगी रोड पर उसकी कार में पड़ा मिला था।

पार्थ की मां गीता ने बताया कि पार्थ नैनीताल स्थित कॉलेज में एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र था 31 अक्तूबर की रात खाना खाकर करीब 10 बजे वह घर से अपनी कार में निकला था। पूछने पर दोस्तों के पास जाने की बात कही थी।

देर रात फोन किया तो बोला कि जल्दी घर पहुंच रहा हूं। सूचना पर उसे खोजने के लिए निकली महिला मित्र को युवक की कार आरके टेंट हाउस रोड स्थित प्लाट की पार्किंग में खड़ी मिली और पार्थ कार में बेसुध पड़ा था।

महिला मित्र ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रथमदृष्टया पुलिस इसे जहर खाने की घटना से जोड़कर देख रही थी। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस दोबारा सक्रिय हुई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह और गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। इसके बाद एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जांच टीम गठित कर दी है।

यह भी पढ़ें :  गुरुद्वारा में निहंगों का हंगामा, तलवारें लहराकर किया कब्जा; सेवादारों से मारपीट, कर्णप्रयाग में धारा 163 लागू

You missed

error: Content is protected !!