ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

दो झीलों के मध्य नौकुचियाताल-भीमताल सड़क सौंदर्यीकरण की माँग उठी

भीमताल। नगर के सामाजिक कार्यकर्ता बृजवासी ने कुमाऊँ आयुक्त रावत को पत्र भेज 6 किलोमीटर सड़क के दोनों तरफ उबड़-खाबड़ खाली जगह पर इंटर लॉक टाइल्स लगाकर यातायात, पैदल यात्रियों एवं पर्यटकों को सुविधा देने की माँग रखी

भीमताल नगर को जोड़े दो झीलों के मध्य पर्यटन सड़क नौकुचियाताल-भीमताल के दोनों तरफ ड्रेनेज सिस्टम सुधार न होने से काफी उबड़-खाबड़ हो गया जिससे यातायात प्रभावित होता है और पैदल चलने वालों को काफी दिक्कत बनी रहती है।

पर्यटन सड़क की सुव्यवस्था के लिए नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने पूर्व में लोक निर्माण विभाग एवं नगर प्रशासन के पास माँग रखी।

जिस पर विभागों की तरफ से बजट का अभाव बताया गया जिसको लेकर आज पुनः बृजवासी द्वारा कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत को पत्र भेजा।

नालियाँ, सड़क ड्रेनेज सिस्टम सुधार, 6 कि.मी. सड़क के दोनों तरफ खाली पड़ी उबड़-खाबड़ जगह पर इंटर लॉक टाइल्स निर्माण हेतु बजट स्वीकृति की माँग रखी है। आशा है शीघ्र पर्यटन सड़क का सौंदर्यीकरण होगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : नगर निगम की दुकानों के किराए में भारी बढ़ोतरी के प्रस्ताव का व्यापारियों ने किया विरोध,मेयर गजराज बिष्ट से मिले व्यापारी, प्रस्ताव वापस लेने की मांग

You missed

error: Content is protected !!