ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। चोरगलिया क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटी प्रीती चन्दोला ने वनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान से रसायन विज्ञान में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

डॉ. प्रीती ने अल्जाइमर रोग के उपचार हेतु नोवेल सिर्टुइन-1 एंजाइम अवरोधकों की पहचान पर केंद्रित शोध कार्य किया है।

उनके शोध निष्कर्ष प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं, जो गूगल स्कॉलर पर भी उपलब्ध हैं। उनकी इस उपलब्धि से चोरगलिया क्षेत्र में हर्ष की लहर है।

यह गौरवपूर्ण क्षण उनके परिवार के लिए भी विशेष है, क्योंकि पूर्व में उनके पति डॉ. दीपक चन्द्र चन्दोला ने भी वनस्थली विद्यापीठ से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी।

डॉ. प्रीती की यह सफलता न केवल क्षेत्र की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह दर्शाती है कि समर्पण और मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :  प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिश

You missed

error: Content is protected !!