ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  रामपुर रोड बल बाबा मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां स्कॉर्पियो और आल्टो कार में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई है ।

जिसमें तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हुई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है सभी घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने किसी तरह से घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा है. बताया जा रहा की घटना देर रात करीब 1:00 बजे के आसपास है।

जब रुद्रपुर से आ रही अल्टो कार और हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रही स्कॉर्पियो कर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

घटना में तीन लोगों की मौत हुई है जो हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं. मृतक सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  भीमताल की पेयजल समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से की मुलाकात

You missed

error: Content is protected !!