ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

“ओ मिथिलापति यह बतला, शिवधनु किसने तोड़ा है?

किसने इस भरे स्वयंबर में सीता से नाता जोड़ा है?”

हल्द्वानी। श्री सिद्धेश्वर रामलीला कमेटी के तत्वावधान में नान्तिन महाराज आश्रम में आयोजित श्रीराम लीला मंचन के तृतीय दिवस धनुष यज्ञ व परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन दिखाया गया।

परशुराम का अभिनय प्रकाश बेलवाल व राम त्रिलोक,लक्ष्मण का रवि करायत तथा जनक के रूप में नवीन जोशी ने बेहतरीन मंचन कर दर्शकों को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया।

“परशुराम राजा जनक के दरबार में पहुंचते हैं तथा टूटा हुआ धनुष देखकर क्रोधित हो जाते हैं। तथा मिथिला नरेश राजा जनक से पूछते हैं कि इस महादेव के धनुष का भंजन किसने किया है? सीता से स्वयंबर किसने रचा है? मुझे बतलाईये मैं उसका संहार करता हूं।”

इससे पूर्व श्रीराम जी का स्मरण कर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने पावन लीला का विधिवत शुभारंभ किया।

परशुराम का अभिनय कर रहे रामलीला कमेटी के मंत्री, प्रकाश बेलवाल ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है मुझे यह पावन अभिनय करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

तथा रामलीला में सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर पावन लीला के दर्शन किये।

इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक राजेन्द्र सिंह बिष्ट, एडवोकेट विनोद जोशी, अध्यक्ष घनश्याम शर्मा,महामंत्री नित्यानंद जोशी,मंत्री प्रकाश बेलवाल,कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर सनवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष-मनोज पांडेय,नरेंद्र कुलश्रेष्ठ,उपाध्यक्ष राजेन्द्र नेगी,बी.सी पंत,लेखा प्रमुख बी.सी.भट्ट,सुरक्षा प्रमुख गोविंद चुफाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल के डीएसबी कॉलेज के समीप लंघम बस्ती में लगी भीषण आग, वीडियो...

You missed

error: Content is protected !!