ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन; अपात्र कार्डधारकों पर भी सख्त कार्रवाईसेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगातरुद्रपुर गैंगरेप केस: घटनास्थल से लौटते समय भागने लगे दो आरोपी, पुलिस और भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा; पुलिस ने लठियाया भीड़ ने जमकर पीटा, कोर्ट ने भेजा जेल
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल रिजल्ट आज यानी 16 अप्रैल, 2024 को जारी कर दिए हैं। संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी की इस लिस्ट में कुल 1016 उम्मीदवारों ने जगह बनाई है।

UPSC 2024 की इस परीक्षा में उत्तराखंड के होनहार भी पीछे नहीं है। इन युवाओं ने अपनी कड़ी मेहनत से अपने परिवार और देवभूमि का नाम रोशन किया है।

UPSC सिविल सर्विसेज की परीक्षा में देवभूमि उत्तराखंड के इन होनहारों में नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर निवासी तनुज पाठक ने यूपीएससी की परीक्षा में AIR 72 वीं रैंक पाई है।

मूल रूप से अल्मोड़ा और हाल निवासी शीशमहल काठगोदाम तनुज पाठक ने अपनी दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगोदाम हल्द्वानी से पूरी की है। उसके बाद उन्होंने आईआईटी रुड़की से मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग में (2014 – 2018) तक बीटेक किया।

बीटेक करने के बाद उनकी विप्रो कंपनी में अच्छी नौकरी लग गई थी, लेकिन तनुज को IAS बनना था, UPSC की तैयारी की लिए उन्होंने अपनी नौकरी तक छोड़ डाली और उसके बाद वह सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गए। अब तनुज का IAS अधिकारी बनने का सपना साकार हुआ है।

यह भी पढ़ें :  युवक की धारदार हथियार से हत्या, रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला लहूलुहान शव

You missed

error: Content is protected !!