ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी नगर निगम ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के साथ किया MOU

रिपोर्टर : अजय वर्मा 

 हल्द्वानी। नगर निगम ने निगम का राजस्व बढ़ाने और टैक्स जमा करने में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा के साथ एमओयू करते हुए नई व्यवस्था को लागू किया है।

मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि नगर निगम में टैक्स जमा करने के दौरान जिन परेशानियों से होकर गुजरना पड़ता था अब वह सारी दूर हो जाएगी क्योंकि उनके द्वारा बैंक ऑफ़ बड़ौदा से एमओयू किया गया है।

इसके माध्यम से टैक्स जमा करने के आसान से आसान सिस्टम को लागू किया जा रहा है जिससे कि कोई भी आसानी से बेहतर तरीके से अपना टैक्स जमा कर सकता है।

इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र के नए जुड़े आबादी में भी कमर्शियल भवन में टैक्स की व्यवस्था करने के लिए जीआईएस मैपिंग के साथ ही पूरा डाटा तैयार कर लिया गया है।

आने वाले दिनों में ऑटोमेटिक सिस्टम से लोगों के पास रिमाइंडर मैसेज और टैक्स कलेक्शन के आसान तरीके पहुंच जाएंगे जिससे कि लोगों को घर बैठे सुविधा मुहैया होगी और नगर निगम का राजस्व भी बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें :  मोहर्रम और वीवीआईपी कार्यक्रमों को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

You missed

error: Content is protected !!