ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु ने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर सुनी समस्याएं, समाधान का दिलाया भरोसा

भीमताल। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।

इसी क्रम में उन्होंने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड ओखलकांडा अंतर्गत ग्राम अधौड़ा और डुगरी का भ्रमण कर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की तथा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उनका आशीर्वाद एवं सहयोग मांगा।

जनसंपर्क अभियान के दौरान हरीश पनेरु ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है और वह लगातार क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर उनकी हर संभव मदद करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में वह घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और क्षेत्र के विकास के लिए समर्थन मांग रहे हैं। उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा और क्षेत्र के समग्र विकास को गति देना है।

हरीश पनेरु ने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद और विश्वास उन्हें प्राप्त होता है तो वह क्षेत्र की सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव का संतुलित विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

ग्रामीणों ने भी इस दौरान अपनी विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी मांगों से उन्हें अवगत कराया। पनेरु ने भरोसा दिलाया कि वह जनता की आवाज को संबंधित विभागों और शासन स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य लगातार करते रहेंगे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान कई स्थानीय लोग और समर्थक भी उनके साथ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में रफ्तार का कहर: तीनपानी फ्लाईओवर पर बेकाबू स्कॉर्पियो ने चार युवकों को रौंदा, चारों की मौत

You missed

error: Content is protected !!