ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

खनस्यूं थाना क्षेत्र में एक युवक मनमोहन की बेरहमी से की गई पिटाई के मामले में आज पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु व पहाड़ी आर्मी के नेता हरीश रावत की डीजीपी से मिलने की मांग को लेकर जमकर बहस हुई

आखिरकार हरीश पनेरु पुलिस व LIU की आंखों में धूल झक कर

सर्किट हाउस में ठहरे डीजीपी से मिलने पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस कर्मियों ने हरीश पनेरु को गिरफ्तार कर लिया

हल्द्वानी। भीमताल विधानसभा के खनस्यूं थाना क्षेत्र में एक युवक मनमोहन की बेरहमी से की गई पिटाई के मामले में आज पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु ने प्रदेश के पुलिस के मुखिया डीजीपी अभिनव कुमार से मुलाकात करनी चाही और दोषी पुलिस कर्मियों पर मुकदमा करने और युवक की बात को लेकर वह सुबह से ही ग्रामीणों के साथ बुध पार्क में बैठे रहे।

जिससे जिले के कई थानों के सैकड़ों पुलिस कर्मी हरीश पनेरू को बुध पार्क में नजर बंद किये हुए थे।

दोपहर के बाद जब वह DGP से मिलने जा रहे थे तो कई थानों की पुलिस ने बुद्ध पार्क में ही घेर लिया, कई बार पुलिस और पनेरु के बीच तीखी बहस हुई।

पुलिस द्वारा नहीं मिलवाने और अपने किये वादे की पीछे हटने के बाद वह पुलिस और LIU के आंखों में धूल झोंककर बुध पार्क से फरार हो गए. पुलिस के इसके बाद हाथ – पाँव फूल गए।

आनन- फानन पर पुलिस ने सर्किट हाउस को जाने वाले सभी रास्ते सील कर दिए, हरीश पनेरू रेलवे पटरी से गौला नदी पार करते हुए काठगोदाम हैड़ाखान मार्ग से सर्किट हाउस में कूद गए।

इस बात को सुनकर पुलिस के हाथ – पांव फूल गए,  इसके बाद एसपी क्राइम ने अपने अधीनस्थों को अलर्ट कर दिया, और मीडिया को भी सर्किट हाऊस के भीतर नहीं आने दिया कुछ समय बाद पनेरू को पुलिस सर्किट हाउस से गिरफ्तार कर ले गयी।

यह भी पढ़ें :  ब्रेकिंग न्यूज़ : गुलदार के हमले में 5 वर्षीय मासूम की मौत, जंगल से बरामद हुआ शव, पूरे इलाके में दहशत

You missed

error: Content is protected !!