अल्मोड़ा। हिमालय क्रान्ति पार्टी के जन सम्पर्क अभियान का आज सप्तम दिवस जोकि बरकिण्डा जैनल, कैनाबाग, मणुली, क्वैरला, चमखना, सदरा, मानिला देवी मंदिर, रतखाल, डोटियाल, झिमार, पैसिया, मौलेखाल, शशिखाल से होते हुए ब्याखुली पड़ाव में रात्रि विश्राम हुआ।
बता दे की यात्रा का आरंभ पार्टी के सल्ट विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन प्रातं 9 बजे विधिविधान से पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महेश उपाध्याय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, लाल सिंह बिष्ट, राष्ट्रीय महासचिव बिशन सिंह नेगी, कुमाऊं मंडल संयोजक हंसादत बेलवाल, जिला अध्यक्ष हिमेश भंडारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मेहरबान सिंह सल्ट विधानसभा अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह बंगारी और यात्रा में शामिल सभी यात्रियों के द्वारा संयुक्त रूप से बरकिण्डा में किया।
यात्रा के दौरान मानिला देवी मंदिर में एक बैठक का आयोजन किया गया।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बिशन सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र के सभी बाजारों में हिमालय क्रान्ति पार्टी के पहाड़ बचाओ पहाड़ बसाओ व एक परिवार एक रोजगार के संकल्प को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा।
7 दिन तक कुमाऊं मंडल की यात्रा के बाद कल दिनांक 21 जनवरी से पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट नैनीडांडा ब्लाक में जनसंपर्क कर पार्टी के विजन और मिशन के बारे में जनता को अवगत कराया जायेगा।
इस अभियान में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राम दत्त, लक्ष्मण सिंह नेगी, सूर्य प्रकाश पुरोहित, लक्ष्मण सिंह रावत, बुद्धि बल्लभ सती, ए एस मेहरा, हीरा सिंह बिष्ट, रमेश चंद्र शर्मा, सगत सिंह, अशोक सिंह, केसीएस नेगी एवं अनेक गणमान्य लोग इस अभियान में शामिल रहे।
