नैनीताल प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स विधालय में आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली उत्सव।
कविता गंगोला ने बच्चों पुरस्कार देकर को सम्मानित किया
रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला
नैनीताल। प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स विद्यालय में आज होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंगों और खुशियों से सराबोर नजर आया, जहां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने हर्बल रंगों के साथ जमकर होली खेली।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता रावत द्वारा बच्चों को पिचकारियाँ वितरित कर की गई। इस दौरान शिक्षकों, विद्यार्थियों और कार्यालय स्टाफ ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी निभाई।
बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं और दौड़ों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि कविता गंगोला द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया।
मुख्य अतिथि कविता गंगोला, जो नगर की जानी-मानी समाजसेविका हैं, ने बच्चों को होली के महत्व के बारे में बताया और आपसी प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट सहित ज्योति त्रिपाठी, अनीता बोरा, आशा जोशी, विक्रम सिंह रावत, किरन मेर, लता फर्त्याल, रुचि साह, पल्लवी जोशी, हर्षिता आर्या, किरन रतूड़ी, तुलसी, पूनम एवं समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास से यह आयोजन सफल रहा और सभी ने मिलकर रंगों के इस पावन पर्व को आनंदपूर्वक मनाया।

