ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पर्यटकों से गुलजार रहा नैनीताल, मस्ती में झूमे पर्यटक

नए साल की जश्न में पर्यटकों की भीड़ से व्यवसाययों के चेहरे खिले

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल।  नव वर्ष का आगाज धूमधाम से हुआ। यहां पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने जोरदार ढंग से 2024 का स्वागत किया।

      पहाड़ी पर्यटन स्थल नैनीताल में शनिवार और रविवार को वीकेंड समेत न्यू ईयर पड़ने से अच्छी खासी भीड़ दिखी। दिल्ली, यू.पी., पंजाब, हरयाणा, गुजरात, राजस्थान आदि राज्यों से पर्यटक न्यू एकर मनाने के लिए नैनीताल पहुंचे है।

पर्यटकों ने होटल में चैक इन करने के बाद न्यू ईयर सेलिब्रेट करने वाले होटलों में प्रवेश किया और न्यू ईयर के लिए आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इसके इतर, स्थानीय लोगों ने भी मॉल रोड में निकलकर म्यूजिक और विद्युत सौन्दर्यकरण व्यवस्था का आनंद लिया।

पर्यटकों ने डी.जे.फ्लोर पर खूब डांस किया। होटलों ने अपने गेस्टों के लिए डी.जे., म्यूजिकल चेयर, पेंटिंग प्रतियोगिता, तंबोला, गाला डिनर, कपल डांस, बार, लाइव सिंगिंग, बॉन फायर, क्रोकेट, काइट फ्लाइंग, टी.टी.प्रतियोगिता, पूल, ड्राइंग प्रतियोगिता, बेस्ट कपल डांस आदि की व्यवस्था रखी थी।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : ग्रामीणों के बीच पहुंचे राम सिंह कैड़ा, सुनीं समस्याएं और अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!