ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

नैनीताल में टांकी बैंड के समीप टैक्सी कार 20 मीटर खाई में गिरी  

रिपोर्टर –  गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल।  टैक्सी कार स्टार्ट होते समय अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में गिरकर एक बिजली के पोल से जा टिकी। जीवनदान देने वाला पोल न होता तो सवार चारों लोग मौत की नींद सो सकते थे।

    मल्लीताल के सात नंबर क्षेत्र स्थित अल्मा कॉटेज में सवेरे एक हड़से हो गया जिसमें टैक्सी संख्या यू.के.04 टी.ए.5788 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि हादसे के समय 33 वर्षीय मदन, 40 वर्षीय केशव, 31 वर्षीय उमेश व एक अन्य कार में मौजूद थे।

जैसे ही चालक ने गाड़ी को स्टार्ट किया तो वो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार 20 मीटर नीचे जाकर कार एक बिजली के पोल पर टिक गई। अगर कार पोल पर नहीं रुकती तो बहुत गहरी खाई में गिरती और न जाने कितना बड़ा नुकसान हो जाता। 

     प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। कार को गिरता देख सभी स्थानीय लोग मदद को पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद चारों घायलों को नजदीकी सड़क तक ले जाया गया और दूसरी कार में बैठाकर स्थानीय बी.डी.पाण्डे अस्पताल भेज दिया गया।

चिकित्सको का कहना है कि कार हादसे के तीन घायलों को लाया गया था, जिसमें दो की हालत स्थिर है और एक का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें :  मोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

You missed

error: Content is protected !!