ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

बेंगलुरु बीटेक करने गए लड़के की हत्या, शव की पहचान छुपाने के लिए लगाई आग

पहले बेंगलुरु पुलिस ने मीडिया को दी थी हत्या की जानकारी, घटनास्थल को देखकर पूरी  हत्या की आशंका

बेंगलुरु पुलिस का नहीं मिल रहा है सहयोग, बेंगलुरु पुलिस का अपराधियों से मिली भगत की आशंका 

माता-पिता ने उत्तराखंड डीजीपी, मुख्यमंत्री धामी व प्रधानमंत्री मोदी से लगाई गुहार 

माता-पिता ने मानव तस्करी की जताई आशंका

दो-तीन साल पहले चेन्नई में कुमाऊं के एक व्यक्ति के साथ भी इसी तरह की घटना

हल्द्वानी। 19 साल की उम्र में ऊंचापुल  निवासी बीटेक के छात्र हर्षित कोटनाला की बेंगलुरु के बाहरी इलाके में कई लोगों  ने हत्या की व शव को आग दी। इस तरह रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई।

जिसके बाद परिवार में यकायक ही दुखों का पहाड़ टूट गया।  घटना से बेबस  पिता अपने दोस्त के साथ तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में स्थित थाली के कॉलेज कॉमेडी क्षेत्र गये।

होनहार हर्षित यहां से करीब 21 किमी दूर अनेकेल के एल्साइंस कॉलेज और इंजीनियरिंग एंड डिजाइन से कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।

दोस्तों की जानकारी में आया कि हर्षित 21 फरवरी  से गुमशुदा है। जिसके बाद 25 फरवरी को पुलिस ने जला हुआ शव बरामद किया, जिसमें  शव के घिसटने के निशान नहीं था। जिससे कि यह आशंका का व्यक्त की जाए कि छात्रा ने आत्महत्या की हो। लेकिन  सुबोध को संदेह है कि यह शव हर्षित का नहीं हो सकता है, फॉरेंसिक रिपोर्ट 28 मार्च तक आने की उम्मीद है।

हर्षित के पिता सुबोध कोटनाला रुद्रपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा में कर्मचारी हैं। जबकि मां लक्ष्मी कोटनाला गृहिणी हैं। हर्षित का छोटा भाई परांजल अभी सातवीं कक्षा में है।

मूल रूप से गढ़वाल के चमेठा कल गांव के निवासी सुबोध कोटनाला ने बताया कि उनका बेटा हर्षित बचपन से ही पढ़ाई में होनहार था। उनका मॉडल एजुकेशन एलिवेटेडपुल स्थित व्हाइट हॉल स्कूल से हुआ था।

साल 2023 के अगस्त महीने में उन्होंने बेटे का बेंगलुरु के एलसाइंस कॉलेज और इंजीनियरिंग और डिजाइन में दाखिला लिया। अपने करियर और सपने को आगे बढ़ाने के लिए हर्षित ने कम्युटर साइंस की पढ़ाई को चुना था।

ठीक चल रहा था कि अचानक 21 फरवरी को पता चला कि हर्षित अपने दोस्त से लापता हो गया है। जिसके बाद पिता सुबोध अपने दोस्त के साथ 23 फरवरी को बेंगलुरु क्षेत्र और थाली पुलिस स्टेशन में बेटे की गुमशुदगी में दाखिल हुए। पुलिस ने 25 फरवरी को रिकवर की एक बर्न डेड बॉडी बरामद की।

पिता सुबोध कोटनाला ने बताया कि उन्हें संदेह है कि यह शव पुत्र का नहीं हो सकता है, क्योंकि उन्होंने अपने भी डीएनए किया है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके। सुबोध कोटनाला ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि मुंबई के रेजिडेंट क्राफ्ट वर्कर रेशमी नायर नाम की लड़की से हर्षित ने आखिरी बार फोन पर बात की थी। जिसके बाद पुलिस ने रेशमी नायर को स्टेशन पर भी बुलाया था, लेकिन पूछताछ के बाद रेशमी को छोड़ दिया गया।

सुबोध कोटनाला ने आशंका व्यक्त की है कि हर्षित को कहीं और जगह मारकर  शव जंगल में फेंक कर आग लगा दी हो जिससे कि शव की पहचान ना हो सके। 

सुबोध कोटनाला ने बताया कि उन्हें पता चला है कि कुमाऊं के एक व्यक्ति को जो की चेन्नई नौकरी करते थे ।इसी प्रकार महिला मित्र ने अपने दोस्तों की हत्या की। मृतक को देखने गए व्यक्ति का भी अपहरण कर लिया गया।

सुबोध कोटला ने बताया दक्षिण भारत में मानव अंगों की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की आशंका व्यक्त की है। जो की बाहरी प्रदेशों और उत्तर भारतीयों को निशाना बना रहा है। 

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 13 फरवरी 2026

You missed

error: Content is protected !!