ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। विभिन्न बूथों के निरीक्षण पर पहुंची जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला अधिकारी वंदना सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है।

बूथों के निरीक्षण करने पहुंची जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने मतदान कार्मिकों का हौसला भी बढ़ाया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए वंदना सिंह ने कहा कि जिले की 6 विधानसभा में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है।

11:00 तक लगभग जिले में 29% मतदान हुआ है शुरुआत में मॉक पोल और वास्तविक पोलिंग के दौरान कई जगह EVM में टेक्निकल इश्यूज आए। जिनका तत्काल सहायक रिटर्निग अधिकारियों द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट के माध्यम से दूर किया गया।

फिलहाल पूरे जनपद में शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान चल रहा है। 

DM वंदना सिंह ने लोगों से इस लोकतंत्र के पर्व पर ज्यादा से ज्यादा मतदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

यह भी पढ़ें :  सावन में प्रकृति संरक्षण का संदेश: डीएसबी परिसर के मिशन ग्रीन अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
error: Content is protected !!