ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे जहां उन्होंने एफटीआई सभागार में वनाग्नि को लेकर वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

साथ ही सीएम ने पेयजल किल्लत को लेकर भी जल संस्थान के अधिकारियों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए, बैठक में कुमाऊं कमिश्नर और जिलाधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

साथ ही वीसी के माध्यम से कुमाऊं मंडल के सभी अधिकारी भी बैठक में जुड़े, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा कि जल्द से जल्द किसी भी कीमत पर जंगलों में आग को काबू किया जाए, साथ ही फायर सीजन तक वन विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें इसके अलावा जंगलों में आग बुझाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 8 फरवरी 2026

You missed

error: Content is protected !!