ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

उत्तरायण प्रकाशन हल्द्वानी के सदस्य से हुई एक लाख रुपए की धोखाधड़ी

नैनीताल पुलिस की साइबर टीम ने धनराशि दिलाई वापस, नैनीताल पुलिस का जताया आभार

हल्द्वानी। घनश्याम भट्ट (रंगकर्मी) उत्तरायण प्रकाशन, हल्द्वानी मो० नं0-9412905434 द्वारा अपने साथ हुए 100000/- (एक लाख) रूपये के धोखाधड़ी की सूचना नैनीताल पुलिस की साईबर प्रकोष्ठ को लिखित रूप में दी गई।

वादी ने अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उनके प्रतिष्ठान उत्तरायण प्रकाशन के सी.सी. खाता सं0 76028152426 जोकि उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की हल्द्वानी शाखा में है, से 100000/- रू० का आर.टी.जी.एस. (RTGS/NEFT) मानसिंह वर्मा के खाता सं. 5274100100007328, पंजाब नेशनल बैंक की शाखा रायसेन रोड, भोपाल को ट्रांसफर किये गये।

धोखाधड़ी से जमा हुए धनराशि को साईबर प्रकोष्ठ, हल्द्वानी ने लिखित शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए इस धनराशि को फ्रीज करवा दिया।

नैनीताल पुलिस की साईबर टीम के प्रयासों से शाखा-रायसेन भोपाल द्वारा रू0 100000/- वादी की शाखा में वापस जमा करवा दिये गये।

अपनी धनराशि वापस पाकर वादी द्वारा नैनीताल पुलिस टीम का आभार प्रकट किया गया।

यह भी पढ़ें :  “एक शाम शहीदों के नाम” में उमड़ा जनसैलाब, स्वतंत्रता दिवस पर वीर बलिदानियों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

You missed

error: Content is protected !!