ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नैनीताल पुलिस की कार्यवाही जारी 

202 वाहनों के चालान, 3 वाहन सीज, 5 वाहन चालकों के डीएल निरस्तीकरण की हुई कार्रवाई 

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आमजनमानस हेतु सुगम यातायात हेतु जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्व समस्त थाना/यातायात/सीपीयू प्रभारी को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। 

     इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात के पर्यवेक्षण में जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 202 वाहन चालकों के विरूद्व मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 3 वाहन सीज तथा 05 DL निरस्तीकरण की कार्यवाही कर 86,500 रुपये जुर्माना जमा करवाया गया।

नैनीताल पुलिस की आमजनमानस से अपील है कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों को भी सुरक्षित रखें एवं आदर्श/ जागरूक नागरिक की भूमिका का निर्वहन करें।

स्टंट एवं खतरनाक तरीके से वाहन न चलायें यह आपके एवं राहगीरों के जीवन को खतरे में डाल सकता है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 5 जिलों में बेहद भारी बारिश का अलर्ट; भूस्खलन और बिजली गिरने का खतरा बढ़ा

You missed

error: Content is protected !!