ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भांजे विक्रम सिंह राणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में वह 18 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का जिक्र करते हुए आत्महत्या की धमकी दे रहे हैं।

राणा ने इसमें देहरादून पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई. वीडियो में खुद को विक्रम सिंह राणा बताने वाले युवक ने कहा कि दिसंबर 2024 में उसने देहरादून पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन “आज तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई.” युवक ने पुलिस पर लापरवाही और पक्षपात के आरोप भी लगाए हैं।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया. एसएसपी देहरादून ने बताया कि विक्रम सिंह की शिकायत की जांच सीओ मसूरी को सौंपी गई थी।

प्रारंभिक जांच में मामला सिविल प्रकृति का पाया गया, जिसके चलते आवेदक को न्यायालय में वाद दायर करने की सलाह दी गई थी. एसएसपी के मुताबिक, यह जांच कुछ दिन पहले ही पूरी हुई है।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा में सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली उजागर, घायल महिला को 5 किमी पालकी में ढोकर पहुंचाया सड़क तक
error: Content is protected !!