ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। हिट एंड रन कानून में हुए बदलाव के बाद से लगातार ट्रक हो या बस ड्राइवरों की हड़ताल जारी है। जिसका असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। हल्द्वानी में भी रोडवेज की बसों के ड्राइवरों की हड़ताल है।

जिसके चलते यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है।वही अब हड़ताल का असर पेट्रोल पंपों पर भीड़ देखने को मिल रही है।

ड्राइवरों की हड़ताल के चलते बरेली से आने वाले तेल के वाहन नहीं पहुँच पाए है।

जिसके चलते कुछ समस्या आ रही है, और लोग लगातार गाड़ियों में तेल भरवाने पेट्रोल पंप तक आ रहे हैं। गाड़ियों के टैंक फुल करवा रहे हैं। प्रशासन की तरफ से सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं एसडीएम पारितोष वर्मा ने बताया बरेली के डिपो से तेल की गाड़ियां नहीं आई है।

प्रशासन की तरफ से शहर वासियों से अपील की जा रही है। कोई भी अफवाहों पर ध्यान ना दें। पेट्रोल पंपों पर तेल पर्याप्त है। ड्राइवरों की हड़ताल पर उच्च स्तरीय बातचीत हो रही है और जल्द समस्या का हल निकल जाएगा, फिलहाल स्थिति सामान्य है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में आज गर्मी से मिल सकती है राहत, आठ जिलों में तेज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट
error: Content is protected !!