भीमताल में भाजपा प्रत्याशी कमला आर्या पालिका अध्यक्ष के लिए नामांकन किया और कांग्रेस से सीमा टम्टा पालिका अध्यक्ष के लिए नामांकन किया
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। भीमताल में आज भाजपा की तरफ से कमला आर्या ने नगर पालिका अध्यक्ष भीमताल के लिए अपना नामांकन किया वहीं कांग्रेस की तरफ से सीमा टम्टा ने अपना नामांकन कराया।
यहां दोनों पार्टी के कार्यकर्ता ने ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला वह नारेबाजी के साथ ब्लॉक में चुनाव अधिकारी के सामने अपना नामांकन कराया।
वही इस बार भीमताल नगर पालिका में 10000 के लगभग मतदाता है वही आरक्षित महिला सीट होने के कारण भाजपा और कांग्रेस की तरफ से महिलाओं को टिकट दिया गया।
दोनों प्रत्याशी में भीमताल में स्वास्थ्य सेवा ,पर्यटन से संबंधित गतिविधियां को आगे बढ़ना वह प्राधिकरण के कारण हो रही परेशानी को ठीक करना उसके साथ नगर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखना।
इस पर जोर देने की बात कही गई। लेकिन यह आने वाला वक्त बताएगा कि ऊँट किस करवट बैठेगा, लेकिन भीमताल में इस बार दोनों पार्टी में चुनावी घमसान होना तय है।





