ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। स्कॉलर्स एकेडमिक होम हल्द्वानी मैं स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक श्री के के भट्ट और प्रधानाचार्य  प्रसून भट्ट द्वारा दीप प्रज्वलित करते हुए ध्वजारोहण किया गया. तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रभात रैली निकाली गई।

उसके बाद विभिन्न प्रकार के देशभक्ति गानों पर बच्चे झूमत हुए नजर आए तथा बच्चों द्वारा इस अवसर पर अच्छे से अच्छे जोशीले दमदार भाषण दिए गए।

इसमें 4 हाउस द्वारा विजडम हाउस, करेज हाउस, पेशेंस हाउस, टैलेंट हाउस प्रतिभाग किया गया।

सभी विजई हाउस के टीम मेंबर्स को पुरस्कृत किया गया तत्पश्चात प्रबंधक  केके भट्ट द्वारा समस्त विद्यालय परिवार को इस (विजय दिवस) स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डालते हुए परिवार को बधाई दी गई।

उसके बाद प्रधानाचार्य  प्रसून भट्ट द्वारा समस्त विद्यालय परिवार को आजादी के महत्व को समझाते हुए पूरे विद्यालय परिवार को देशभक्ति के लिए प्रेरित करते हुए आजादी हमें यूं ही नहीं, हमें कैसे आजादी मिली? कितनी कुर्बानियां हुई? क्या-कैसे हुआ? सब बताते हुए समस्त विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त अध्याप-अध्यापिकाएं  केके भट्ट  प्रसून भट्ट,नवीन कांडपाल योगेश हेमंत गिरी हर्षित सक्सेना, योगेश मतवाल, नीलम मिश्रा, रिया फुलेरा, विमला चौहान, हर्षिता उपाध्याय, मिनाक्षी तिवारी,मंजू जोशी, दमयंती,मोनिका, गीतांजलि, गीता, सीमा, ममता, मंजू, उमा, गरिमा, लीला आदि उपस्थित रहेl

यह भी पढ़ें :  कोसी नदी में नहाते समय युवक डूबा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
error: Content is protected !!