जिला पंचायत सदस्यों के नतीजों में भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। बड़ी संख्या में निर्दलीय और दोनों दलों से बागी प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार प्रधान के 7,499, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 2,974, सदस्य जिला पंचायत के 358 और सदस्य ग्राम पंचायत के 55,587 पदों को मिलाकर कुल 66,418 पदों के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी की थी। इनमें से 22,429 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे।
32,907 पद रिक्त रह गए थे। 11,082 पदों के लिए दो चरणों में मतदान कराया गया था। इनके सापेक्ष 32,580 मैदान में थे।
पहली बार आयोग ने वेबसाइट पर पंचायत चुनाव के नतीजे भी जारी किए।
नैनीताल विधायक सरिता आर्या का बेटा चुनाव हारा
जिला पंचायत सीट भवाली गांव से चुनाव हारे रोहित आर्या
निर्दलीय यशपाल ने सरिता के बेटे को दी पटकनी
नैनीताल की सूपी जिला पंचायत सीट से निर्दलीय पुष्पा नेगी जीती
अल्मोड़ा- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की बहू ने दर्ज की जीत
खाकर जिला पंचायत सदस्य पद पर जीता चुनाव।
जिला पंचायत चुनाव में नैनीताल जनपद से भाजपा को अधिकांश सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा है।
वही रामगढ़ ब्लॉक के सुपी जिला पंचायत सीट से भी निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी ने 1700 मतों से भाजपा प्रत्याशी को हरा कर सुपी सीट अपने नाम कर ली














