ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

महिला को दुकानदारों ने चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा,आरोपी महिला ने पुलिस के साथ की मारपीट, आरोपी महिला से दो अंगूठियां बरामद

देहरादून। पलटन बाजार में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला को दुकानदारों ने चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। महिला नशे में लग रही थी। उसने पहले एक दुकान से मूर्ति चुराई और उसके बाद दो अंगूठियां भी चोरी कर लीं।

सूचना मिलते ही कोतवाली नगर से महिला पुलिस कर्मियों सहित पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।

दुकानदारों की सूचना पर पकड़ी गई आरोपी महिला ने पुलिस के साथ भी मारपीट कर दी। बाद में महिला ने अपने बेटे के बीमार होने का हवाला देकर खुद को बचाने की कोशिश में लगी रही। इससे पूरे बाजार में हंगामा मच गया और जैसे तैसे महिला को काबू में लिया गया।

महिला झब्बावाला ज्वेलर्स की दुकानों में पहुंची थी, जहां वह संदिग्ध स्थिति में घूमती नजर आई। दुकान से अंगूठी चोरी के शक में जब उससे बात करने की कोशिश की गई तो नशे में होने की वजह से वह कोई बात नहीं मान रही थी। ऐसे में पुलिस को बुलाया गया।

पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला ने महिला पुलिस पर ही हमला बोलते हुए महिला दारोगा के बाल पकड़ लिए। काफी मशक्कत के महिला की तलाशी ली गई तो उसके पास से दो अंगूठियां बरामद हुई।

यह भी पढ़ें :  बारिश के बीच एक्शन मोड में महापौर गजराज सिंह बिष्ट, हल्द्वानी-काठगोदाम के कई इलाकों का किया निरीक्षण

You missed

error: Content is protected !!