ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण, पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के एक शिष्टमंडल ने नैनीताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शिष्टमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में कूटा प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों के नियमितीकरण की तिथि (डेट) बढ़ाने, वेतन वृद्धि सहित शिक्षकों से संबंधित विभिन्न लंबित मांगों को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष प्रमुखता से रखा। साथ ही नैनीताल क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी चर्चा की गई। महेंद्र भट्ट ने शिष्टमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सरिता आर्य, कूटा अध्यक्ष डॉ. भुवन, प्रो. ललित तिवारी सहित शिक्षक संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

शिष्टमंडल ने कहा कि शिक्षकों और विश्वविद्यालय के हितों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए आगे भी लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी और NISM के बीच समझौता, छात्रों को मिलेगा उद्योग आधारित प्रशिक्षण

You missed

error: Content is protected !!