ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में गुमशुदाओं की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लापता किशोरों को महज कुछ घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, 7 जुलाई 2026 की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच तल्ली बमोरी निवासी 13 वर्षीय प्रियांशु सक्सैना, मुखानी चौराहा निवासी 15 वर्षीय प्रदीप सागर और निशांत विहार निवासी 16 वर्षीय ध्रुव कश्यप घर से साथ निकले थे। रातभर घर नहीं लौटने पर चिंतित परिजनों ने बुधवार सुबह करीब 4 बजे हीरानगर चौकी में बच्चों की गुमशुदगी की सूचना दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की, जिसमें तीनों किशोर पैदल मुखानी क्षेत्र की ओर जाते दिखाई दिए।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लगातार ट्रैकिंग करते हुए पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों में थाना मुखानी क्षेत्र से तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।

बच्चों को सुरक्षित थाने लाकर परिजनों की मौजूदगी में उनकी काउंसलिंग कराई गई और बाद में उन्हें उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया।

इस अभियान में चौकी प्रभारी हीरानगर एसआई संजीत राठौड़, हेड कांस्टेबल मनोज टम्टा, कांस्टेबल राहुल यादव और कांस्टेबल राकेश कंडारी की अहम भूमिका रही।

नैनीताल पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें, उनसे नियमित संवाद बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या डायल 112 पर दें।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में बड़ा हादसा: पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरा पर्यटक , रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

You missed

error: Content is protected !!