ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कुमाऊं विश्वविद्यालय (डीएसबी) मार्ग पर हुआ हादसा, दमकल और पुलिस ने अंधेरे में चलाया रेस्क्यू अभियान

रिपोर्टर: गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय (डीएसबी) मार्ग पर रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। झारखंड निवासी 35 वर्षीय पर्यटक हरमन ठिठोली का अचानक पैर फिसल गया, जिससे वह करीब 150 फीट (लगभग 50 मीटर) गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में दो दिवसीय शोध कार्यशाला का शुभारंभ, शोध संस्कृति और सामाजिक विज्ञान अनुसंधान पर हुआ मंथन

जानकारी के अनुसार हरमन ठिठोली राजभवन मार्ग से घूमते हुए डीएसबी मार्ग पहुंचे थे। थकान के कारण वह सड़क किनारे बने पैराफिट पर बैठे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा गिरे।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 पर दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और मल्लीताल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घने जंगल और अंधेरे के बीच दमकल कर्मियों ने रस्सियों और स्ट्रेचर की मदद से कड़ी मशक्कत कर घायल पर्यटक को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : ग्रामीणों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

इसके बाद घायल को फायर सर्विस वाहन से बी.डी. पांडे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

फायरमैन आनंद गिरि ने बताया कि 112 के माध्यम से कुमाऊं विश्वविद्यालय के समीप युवक के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस के सहयोग से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया गया और घायल को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

error: Content is protected !!