ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, नैनीताल शाखा द्वारा ठंडी सड़क क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान देवदार, मोरपंखी, किरमोड़ा सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 20 पौधे लगाए गए।

शाखा की सचिव गीता पांडे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आगामी हरेला महोत्सव के अवसर पर भी परिषद द्वारा सैकड़ों पौधे लगाए जाएंगे, ताकि नैनीताल को और अधिक हराभरा बनाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक “एक पौधा अपनी मां के नाम” अवश्य लगाएं और उसके संरक्षण का भी संकल्प लें।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पपनोई, संरक्षक गणेश शर्मा, सचिव गीता पांडे, कोषाध्यक्ष कविता त्रिपाठी, ज्योति ढोडियाल, भावना रावत, हेमचंद्र पाठक, प्रभात शर्मा सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  पत्नी ने पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक करती रही लापता होने का नाटक

You missed

error: Content is protected !!