ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कालाढूंगी में यूकेडी का बड़ा दांव, जनप्रतिनिधियों समेत हजारों लोग पार्टी में शामिल

हजारों की संख्या में जनप्रतिनिधियों और आम जनता ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ली। आगामी विधानसभा चुनाव का बजाया बिगुल।   

रिपोर्टर – नीरज तिवारी  

कालाढूंगी (नैनीताल)। कालाढूंगी के रामलीला मैदान में आयोजित उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के विशाल सदस्यता समारोह में जनप्रतिनिधियों और आम जनता ने बड़ी संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यूकेडी के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूर्व प्रधान, कांग्रेस और भाजपा के पूर्व नेता, छात्रसंघ पदाधिकारी, पूर्व सैनिक समेत हजारों लोगों ने यूकेडी का दामन थामा।

पूर्व कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा सिंह नेगी ने कहा कि उन्होंने अपने साथियों के साथ उत्तराखंड क्रांति दल की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली है। उनका कहना था कि यूकेडी हमेशा उत्तराखंडवासियों के हितों की लड़ाई लड़ता रहा है। उन्होंने लोगों से इस बार क्षेत्रीय दल के प्रत्याशियों को विधानसभा भेजने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक नारायण जंतवाल और पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि इस बार यूकेडी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि सरकार बनने पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और बेरोजगारी जैसे बुनियादी मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।

यूकेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने जनता से प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त शासन की आवश्यकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने प्रदेश के युवाओं की उपेक्षा की, जबकि बाहरी राज्यों के लोगों को रोजगार के अवसर दिए गए। उन्होंने पेपर लीक, बेरोजगारी और पलायन जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड को कर्ज और भ्रष्टाचार से बाहर निकालने के लिए यूकेडी को मजबूत करना जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने का संकल्प भी दोहराया।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 11 जुलाई 2026

You missed

error: Content is protected !!