ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय, तल्ला सल्ट, अल्मोड़ा में संस्कृत-विभाग के तत्त्वावधान में ” भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 ” का आयोजन किया गया । परीक्षा में कुल 28 विद्यार्थियों द्वारा पञ्जीकरण कराया गया, जिसमें से 16 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है।

संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डॉ० अंकित मनोड़ी ने बताया कि, परीक्षा में उपस्थित विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिका शान्तिकुञ्ज शाखा, अल्मोड़ा को प्रेषित की गई तथा परीक्षा परिणाम शान्तिकुञ्ज हरिद्वार द्वारा घोषित किया जायेगा ।

इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा ।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल न्यायालय में न्यायाधीशों व अधिवक्ताओ ने किया रक्तदान
error: Content is protected !!